
कांवड़ यात्रा को देखते हुए हापुड़ डिपो ने 60 अतिरिक्त बसों का किया संचालन
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): आगामी कावड़ यात्रा को देखते हुए हापुड़ डिपो ने कमर कस ली है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके चलते विभाग ने अतिरिक्त साठ बसों का संचालन किया है जिनमें से 10 बसें दिल्ली से हरिद्वार के लिए संचालित की जा रही है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बसों की संख्या में भी बढ़ोतरी की जाएगी। हापुड़ डिपो में तैनात ए आर एम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि हापुड़ से हरिद्वार, दिल्ली से हरिद्वार के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के चलते बसों की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा। भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559

























