
बाबूगढ़: सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति व तीन बच्चे घायल
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के बछलौता फ्लाईओवर पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक बाइक अनियंत्रित होकर खंबे से टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। बाइक पर दंपति व तीन बच्चे सवार थे जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया और बाइक को कब्जे में लिया।
मामला सोमवार का है जब पति-पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह बछलौता फ्लाईओवर पर पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान पांचों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सूचना पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस, थाना बाबूगढ़ पुलिस, डायल 112 ने अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। इस दौरान बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, TSI कुसुम पाल, हेड कांस्टेबल चंद्रपाल आदि उपस्थित रहे।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*
























