
हापुड़ः हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों और बढ़ते यातायात को देखते हुए अब व्यवस्था में बड़ा बदलाव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ हादवे- 9 पर हर महीनें दर्जनों मौके के बाद अब गाजियाबाद से मुरादाबाद तक हाईवे के दोनों ओर सर्विस रोड बनाई जाएंगी, जबकि गांवों और अन्य स्थानों पर बने सीधे कट बंद किए जाएंगे।
योजना के तहत दोपहिया, ई-रिक्शा, ट्रैक्टर-ट्रॉली और धीमी गति वाले वाहनों को मुख्य हाईवे से हटाकर सर्विस लेन पर चलाया जाएगा। जहां सर्विस रोड नहीं है, वहां उसका निर्माण कराया जाएगा।
सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में पिछले पांच वर्षों के हादसों का अध्ययन करने के बाद यह निर्णय लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सर्विस रोड और निर्धारित कट बनने से तेज रफ्तार वाहनों और धीमे वाहनों के बीच टकराव का खतरा कम होगा और यातायात भी सुरक्षित तरीके से संचालित हो सकेगा। अब इस योजना का सर्वे शुरू किया जाएगा, जिसके बाद चरणबद्ध तरीके से काम कराया जाएगा।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


















