
बाबूगढ़ः फसल काटने का विरोध करने पर मारपीट, मुकद्दमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव अल्लीपुर में फसल काटने को लेकर मारपीट का एक मामला सामने आया है।
पीड़ित सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 अगस्त की सुबह करीब सात बजे उसकी बहन सुनीता और पत्नी प्रांशु खेत के पीछे गई थीं। जहां गांव के अमित, सुमित औऱ उनका नौकर बब्लू उनके खेत से ज्वार का चारा काट रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मौके पर गांव के हर्ष को भी बुला लिया।
आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित की पत्नी और बहन के साथ मारपीट की गई। सूचना मिलने पर सुनील अपने पुत्र वरुण के साथ मौके पर पहुंचा, जहां उसके साथ भी लाठी-डंडों से हमला किया। पीड़ित का आरोप है कि बाद में आरोपी जबरन घर में घुस आए और दोबारा मारपीट की।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671


















