
हापुड़ः दुकानों के बाहर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की टीम ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर पालिका की टीम ने स्वर्ग आश्रम रोड और गढ़ रोड पर दुकानों के बाहर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान लोगों की नोकझोंक भी हुई।
ईओ संजय कुमार मिश्रा के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक सुनील सिंह, मुकुल कश्यप समेत पालिका कर्मचारियों ने करीब तीन घंटे तक कार्रवाई की। इस दौरान दुकानदारों को सड़क और फुटपाथ खाली रखने की चेतावनी भी दी गई।
कार्रवाई के दौरान तीन दुकानदारों से तीन-तीन हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। टीम के पहुंचते ही कुछ व्यापारियों ने सड़क और नाले के ऊपर रखा सामान हटाकर दुकानों के अंदर कर लिया। नगर पालिका अधिकारियों ने साफ कहा कि सड़क और फुटपाथ पर दोबारा अतिक्रमण मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068


















