
हापुड़: प्रीतविहार में तेंदुआ नहीं बल्कि घूम रही है जंगली बिल्ली
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के प्रीत विहार में रात के अंधेरे में घूम रही जंगली बिल्ली को लोगों ने तेंदुआ समझ लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर तेंदुए की मौजूदगी का दावा किया जाने लगा। मामले में जब हापुड़ के डीएफओ गौतम सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया यह कोई तेंदुआ नहीं बल्कि एक जंगली बिल्ली है जिसका आकार आम बिल्लियों से बड़ा है। क्षेत्र वासियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
आपको बता दें कि हापुड़ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जो प्रीत विहार का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा था कि यह तेंदुआ है जो प्रीत विहार हापुड़ में आबादी के बीच घुस आया है। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम ने मामले का संज्ञान लिया तो पता चला कि यह तेंदुआ नहीं बल्कि एक जंगली बिल्ली है जिसका स्वरूप आम बिल्लियों से बड़ा है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























