
भाजपा की बैठक में शामिल हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सैनी
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के नवज्योति कॉलोनी में पूर्व डीजीसी एडवोकेट कृष्णकांत गुप्ता के आवास पर भारतीय जनता पार्टी जिला हापुड़ द्वारा पूर्व पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा सत्यपाल सैनी शामिल हुए। उन्होंने सभी पूर्व पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद किया। उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर वर्ग, हर कार्यकर्ता और समाज के प्रत्येक व्यक्ति के साथ मजबूती से खड़ी है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक जयप्रकाश, पूर्व विधायक बिजेंद्र नक्शे वाले, जिला महामंत्री कपिल s.m, विनोद गुप्ता, अशोक बबली, कृष्ण कान्त गुप्ता (पूर्व D.G.C क्राइम), प्रभात अग्रवाल, सुधीर गोयल, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन प्रफुल्ल सरस्वत, गौरव रूड़कीवाल, प्रमोद जिंदल, विजय चौहान, नगर अध्यक्ष सुनील वर्मा, डॉ शिव कुमार एवं योगेंद्र पंडित, सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























