
गढ़: रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मुरादाबाद से दिल्ली जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन गढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद अचानक फेल हो गया जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन में सवार यात्रियों को मेमू पैसेंजर ट्रेन से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। दो घंटे के पश्चात दूसरे इंजन की व्यवस्था हुई।
मुरादाबाद से दिल्ली के लिए सुबह करीब 7:45 बजे इंटरसिटी ट्रेन यात्रियों को लेकर गढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। दो मिनट बाद ट्रेन को आगे रवाना करने के लिए सिग्नल दिया गया लेकिन ट्रेन का इंजन फेल हो गया जिसके बाद लोको पायलट ने गढ़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक शिव मूर्ति सिंह को मामले से अवगत कराया। इंजन फेल होने के कारण ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और इंटरसिटी में सवार यात्रियों को मामले से अवगत कराया जिसके बाद इंटरसिटी के यात्रियों को मैमू पैसेंजर से भेजा गया। इसके पश्चात हापुड़ से दूसरा इंजन गढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचा और दो घंटे बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। हालांकि इस दौरान कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926



























