
22 किमी लंबे भटैल मार्ग का 10.50 करोड़ से होगा चौड़ीकरण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोगों की सुविधा के लिए हापुड़-भटैल मार्ग के चौड़ीकरण की तैयारी है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग ने फिर से प्रस्ताव भेजा है। इससे पहले दो बार शासन को प्रस्ताव भेजा था लेकिन मंजूरी न मिलने की वजह से अब एक बार फिर से प्रस्ताव बनाकर भेजा है। लगभग 10.50 करोड रुपए की लागत से 22 किलोमीटर लंबे भटैल मार्ग का चौड़ीकरण होगा।
भटैल-हापुड़ मार्ग कई गांवों को शहर से जोड़ता है जिससे प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। फिलहाल इस मार्ग की चौड़ाई 3.75 मीटर है जिसकी वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर 5.50 मीटर करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। 22 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण करने में करीब 10. 50 करोड रुपए खर्च होंगे।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288


























