
घर में चोरी करने पर मिली सजा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा घर में चोरी करने के मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा, साथ ही अर्थदण्ड से भी दण्डित किया गया।
वर्ष 2016 में अभियुक्त फिरोज द्वारा घर में चोरी करने के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 14/2016 धारा 380, 411 भादवि थाना बाबूगढ पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में अभियुक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को जुर्म इकबाल के आधार पर जेल में बितायी गयी अवधि 04 वर्ष 01 माह 19 दिन की सजा एवं 1,000/- रुपये का अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।
दोषसिद्ध अपराधी फिरोज पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी मौहल्ला चैनापुरी थाना हापुड देहात जनपद हापुड है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

























