
महिलाओं के अपमान पर भाजपा नेत्रियों का प्रदर्शन
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता जी के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में सोमवार को हापुड़ में भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में महिलाओ ने मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया।मोर्चा की जिलाध्यक्ष पायल गुप्ता,मुनेश त्यागी छवि दीक्षित सहित अनेक महिलाएं हाथों में भाजपा का झंडा तथा पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरी और कांग्रेस व इंडिया गठबंधन नेताओ के विरोध मे नारेबाजी की।महिलाए राहुल गांधी माफी मांगों व मां का अपमान नही सहेगा हिन्दुस्तान के नारे लगा रही थी।उन्होने कहा कि माताओ व बहनों का अपमान कांग्रेस की घटिया सोच और अमर्यादित आचरण उसकी मानसिकता को उजागर करता है।राहुल गांधी को पूरे देश से सार्वजनिक रूप से माफी माँगनी ही होगी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























