
जिलाधिकारी अचानक पहुँची वन स्टॉप सेंटर – सखी
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही छत के नीचे त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित वन स्टॉप सेंटर – सखी का बुधवार को जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना के द्वारा औचक निरीक्षण किया। सेंटर में उपलब्ध मेडिकल सहायता, पुलिस सहायता, कानूनी सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श एवं अस्थायी आश्रय गृह की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने पीड़ित महिलाओं के आगमन रजिस्टर, सहायता रजिस्टर एवं रेफरल रिकॉर्ड का अवलोकन किया। उन्होंने लंबित प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति जानी व केंद्र में तैनात प्रशासक, केस वर्कर, काउंसलर, नर्स एवं सुरक्षा कर्मियों की उपस्थिति पंजिका की भी जांच की गई । केंद्र में 181 महिला हेल्पलाइन एवं 112 से समन्वय की स्थिति देखी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि कॉल आने पर रिस्पांस टाइम न्यूनतम रखा जाए। जिलाधिकारी ने सेंटर परिसर की साफ-सफाई, CCTV, अग्निशमन यंत्र एवं महिला सुरक्षा के इंतजामों का निरीक्षण किया और कहा कि वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के लिए संकट के समय सहारा है, यहां आने वाली प्रत्येक महिला/बालिका से संवेदनशील व्यवहार किया जाए।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)




















