
भाजपा हापुड़ दक्षिण ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। भारतीय जनता पार्टी हापुड़ दक्षिण द्वारा बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा चेंबर ऑफ कॉमर्स से प्रारंभ होकर चंडी रोड, मेरठ गेट पुलिस चौकी, गोल मार्केट, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, अतरपुरा चोपड़ा, नगरपालिका परिषद कार्यालय होते हुए गढ़ रोड स्थित अटल पार्क तक पहुंची।
यात्रा की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख ममता तेवतिया रहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि देशभक्ति और राष्ट्र सम्मान का जीवंत प्रतीक है, जो समाज में एकता और ऊर्जा का संचार करती है। वहीं क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर घर तक राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचा रहे हैं और संगठन की यही सबसे बड़ी ताकत है। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने भी कहा कि तिरंगा यात्रा से क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल और अधिक प्रबल हुआ है तथा युवाओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पुनीत गोयल, सुयश वशिष्ठ, मंडल महामंत्री विवेक गर्ग सोनू, उमेश त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, सचिन गुप्ता, राखी शर्मा, कैलाश वर्मा, प्रवीण सेठी, अमरजीत चौधरी, अनिल त्यागी, अनिल वर्मा सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com




















