
भाजपाइयों ने महापुरूषों की प्रतिमा पर चलाया सफाई अभियान
हापुड सीमन (ehapurnews.com):भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने गुरुवार को नगर में स्थापित महापुरूषो की प्रतिमाओ पर सफाई अभियान चलाया और माल्यार्पण किया।
हापुड के भाजपाई हापुड के तहसील चौराहा पर स्थित भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा ,भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचे और प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाकर,प्रतिमाओ पर माल्यार्पण किया।इसके बाद सभी ने उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री मोहन सिंह, जिला महामंत्री श्यामेंद्र त्यागी,उपाध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता,उत्तरी मंडल उपाध्यक्ष अमित त्यागी, सौदान सिंह, प्रवीण शर्मा, महामंत्री उदय कंसल,मंगत पाल, डॉ अजय कस्तूरी, भूपेंद्र कुमार,राजन उपस्थित रहे।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867




















