
सपा नेता दिग्विजय सिसोदिया ने बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव से की मुलाकात
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विधानसभा से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह सिसोदिया ने बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों को लेकर चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र की राजनीति और पार्टी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। दिग्विजय सिंह सिसोदिया और धर्मेंद्र यादव की इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन को मजबूत करने को लेकर भी चर्चा होने की बात सामने आई है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464




















