
बाबूगढ़: रेस्टोरेंट में भयंकर आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल ने पाया काबू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला स्थित रेस्टोरेंट की पहली मंजिल पर आग लगने से हड़कंप मच गया। इसके बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेडर लगाकर होजरील से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान रेस्टोरेंट का फर्नीचर, केबिन, फॉल सीलिंग आदि जलकर राख हो गया। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई।
मामला गुरुवार की तड़के करीब 4.50 के आसपास का है जब दमकल विभाग को सूचना मिली कि रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है जिसके बाद प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, दो यूनिटों के साथ मौके पर पहुंचे और बढ़ती आग को देखते हुए दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला जिन्होंने आदमय साहस का परिचय देते हुए आग के अधिकतम पास पहुंचकर आग को पूरी तरह काबू में किया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इस दौरान काफी ज्यादा नुकसान हो गया। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




















