
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), default quality
जुर्म करना स्वीकार किया मिला दंड
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा घर में चोरी करने के मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा, साथ ही अर्थदण्ड से भी दण्डित किया गया।
वर्ष 2024 में अभियुक्त अमन द्वारा मोबाइल चोरी करने के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 568/2024 धारा 305, 317(2) बीएनएस थाना गढमुक्तेश्वर पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में अभियुक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को जुर्म इकबाल के आधार पर 10 माह का साधारण कारावास एवं 2,000/- रुपये का अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।
दोषसिद्ध अपराधी अमन पुत्र शीशपाल निवासी शाहपुर चौधरी थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड़ है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


























