गढ़: कार्रवाई के बाद फिर से अवैध प्लाटिंग का धंधा हुआ शुरू












गढ़: कार्रवाई के बाद फिर से अवैध प्लाटिंग का धंधा हुआ शुरू

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में हाल ही में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की थी लेकिन अभियान के बाद एक बार फिर से अवैध कॉलोनाइजर अपने रंग में आ गए हैं जिन्होंने अवैध प्लाटिंग का कार्य फिर से शुरू कर दिया है। गढ़मुक्तेश्वर के घोड़ा फार्म में अवैध प्लाटिंग फिर से काटी जा रही है। एक बार फिर दलाल सक्रिय हो उठे हैं। बाजार में सौदा फिर से आ गया है। नियमों को दरकिनार कर यहां अवैध प्लॉटिंग काटी जा रही है जिससे राजस्व को भी चूना लग रहा है। प्रॉपर्टी डीलर भोले-भाले लोगों को लंबे चौड़े सपने दिखाकर उन्हें अवैध प्लाटिंग में प्लॉट खरीदने का झांसा दे रहे हैं। आपको बताते चलें कि इसमें काले धन का भी निवेश है। यदि प्रॉपर्टी डीलर की ही बात करें तो वह इस दौरान होने वाले मुनाफे को नकद के रूप में लेता है जिससे टैक्स की भी जमकर चोरी हो रही है। प्लॉट बेचकर लाखों की कमाई करने वाले प्रॉपर्टी डीलर अवैध रूप से काटी जा रही प्लाटिंग का हिस्सा बने हुए हैं। अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए जो कि काफी तेजी से अवैध प्लाटिंग काट रहे हैं।

ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181







  • Related Posts

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    🔊 Listen to this कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंसहापुड़, सीमन (ehapurnews.com):कड़कड़ाती ठंड में लोगों को सर्दी से राहत दिलाने हेतु एलायंस आगे आए और अन्य…

    Read more

    फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में हापुड़ नगर पालिका कर्मियों समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

    🔊 Listen to this फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में हापुड़ नगर पालिका कर्मियों समेत 14 पर मुकदमा दर्ज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मृत व्यक्ति का फर्जी मृत्यु…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में हापुड़ नगर पालिका कर्मियों समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

    फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में हापुड़ नगर पालिका कर्मियों समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान

    चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक

    चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक

    कार सवारों ने की फायरिंग, मुकदमा दर्ज

    कार सवारों ने की फायरिंग, मुकदमा दर्ज

    हापुड़ के किसान ने देशभर में रोशन किया हापुड़ का नाम

    हापुड़ के किसान ने देशभर में रोशन किया हापुड़ का नाम
    error: Content is protected !!