
👁 27 views Views
बजरंगदल के कार्यकर्ता पर हमला करने के मामले में मुकद्दमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली पुलिस ने बजरंग दल के कार्यकर्ता और गौ सेवक पर हमला करने के मामले में मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
सिम्भावली के गांव बक्सर निवासी सचिन शर्मा ने बताया कि वह गौ सेवा करते है और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी है पिछले कुछ समय से इमरान उर्फ बाबा उन्हे धमका रहा था जिसने एक मई को सचिन शर्मा की बाइक के आगे गाड़ी लगाकर रोका और हमला किया। पुलिस ने मामले में मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























