
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा प्रधान कार्यालय पर बैसाख पूर्णिमा के अवसर पर भगवान श्री सत्यनारायण पूजन, कथा, हवन व आरती पूर्ण श्रद्धा एवं हर्षोल्लास से हुआ, मुख्य यजमान महासभा अध्यक्ष ज्योतिर्विद पं0 के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले एवं महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय द्वारा विधि विधान से पूजन किया गया भगवान की कथा सुनाते हुए कथा मुख्य आचार्य पंडित अमर प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि कलयुग में समस्त पापों को नष्ट कर इच्छित फल प्रदान करने वाला सबसे सरल एवं उत्तम व्रत कथा श्री सत्यनारायण का है यह व्रत पूजन विधान स्वयं भगवान विष्णु जी ने जनता के हित हेतू भगवान नारद के पूछने पर बताया था स्कंदपुराण में इसका विस्तारपूर्वक वर्णन मिलता है जिस भी व्यक्ति द्वारा यह व्रत कथा नियम पूर्वक किया गया उसे मनोवांक्षित उत्तम फल प्राप्त हुआ है कथा उपरांत प्रसाद की सुन्दर व्यवस्था रही उपस्थित श्रद्धालुओं को महासभा पत्रिका भी प्रदान किया गया महासभा अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय ने कहा कि जनकल्याण, सद्भावना के लिए महासभा द्वारा बैसाख शुक्ल पक्ष बुद्ध पूर्णिमा पर यह विशेष पूजन किया गया है.इस अवसर पर संरक्षक डॉ0 वासुदेव शर्मा पंडित हरीश शर्मा, परामर्श मण्डल विद्वान पंडित कमलेश घिल्डियाल, पंडित आदित्य भारद्वाज ,समन्वयक पंडित अजय पाण्डेय, उपाध्यक्ष पंडित गौरव कौशिक, कोषाध्यक्ष पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले, मंत्री डॉ0 करुण शर्मा, नरेश कुमार, मिडिया प्रभारी एस्ट्रो धर्मेंद्र बंसल, पंडित दिनेश शर्मा, जय भगवान गौतम, पंडित राहुल शर्मा, चित्रा कौशिक, अनुज अग्रवाल, सुमित शर्मा, सतीश सिंघल (जॉली ), दीपक अग्रवाल, वैभव शर्मा, पूजा गुप्ता, प्रवीण गोयल, अशोक अरोड़ा,सुदीप गोयल, पवन शर्मा, संजीव त्यागी, मोक्ष शर्मा, सौरव शर्मा, पंडित दीपक तिवारी, ऋतू शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























