
👁 7 views Views
गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने हेतु बैठक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गौ सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण के लिए गौ सेवकों ने रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 जुलाई को जनपद हापुड़ में जिलाधिकारी को गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने हेतु एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में गौ संरक्षण से जुड़े और भी कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस बैठक में आकाश बैनीवाल, लोकेश शर्मा, रिशु प्रजापति, प्रियांशु, रितेश, विशाल, आशु, मोनू, रवि, सन्नी, अर्चना, अलका त्यागी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706























