
👁 22 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में तेंदुए की सूचना पर वन विभाग की टीम अलर्ट है जो गांव पहुंची और उसने गांव में जाकर सर्च ऑपरेशन चलाया।
सिंभावली क्षेत्र के गांव धनुपुरा के रहने वाले किसान जितेंद्र नागर ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 9:00 बजे के आसपास बेटा मयंक व भतीजे विवेक हापुड़ में एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। जब वह कार में सवार होकर गांव पहुंचे तो देखा कि तेंदुआ नदी की तरफ से सड़क पार कर रहा था। गाड़ी की लाइट देखकर तेंदुआ जंगल में भाग गया जिससे ग्रामीणों में दहशत है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























