
रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: हापुड़ से गुजरने वाली दो जोड़ी ट्रेनें निरस्त, बुकिंग भी हुई बंद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):उत्तर भारत में सर्दी की आहट के साथ ही रेलवे ने धुंध और कोहरे को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आगामी सर्दियों के मौसम में संभावित घने कोहरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने दिसंबर से फरवरी के बीच कई प्रमुख ट्रेनों का संचालन निरस्त करने और कुछ के फेरे कम करने का बड़ा फैसला लिया है।
हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव लेने वाली दो जोड़ी ट्रेनें भी इस फैसले से प्रभावित हुई हैं और पूरी तरह निरस्त रहेंगी। इतना ही नहीं, निरस्त की गई ट्रेनों में अगले तीन महीनों के लिए टिकट बुकिंग की सुविधा भी तुरंत प्रभाव से बंद कर दी गई है।
रेलवे प्रशासन हर साल सर्दियों में कोहरे के कारण होने वाले हादसों से बचाव और यात्री सुरक्षा को देखते हुए ट्रेनों के संचालन में बदलाव करता है। मुरादाबाद मंडल के सीनियर DCM महेश यादव ने बताया कि कोहरे के दौरान दृश्यता काफी कम हो जाती है, जिससे ट्रेनों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह कदम उठाना पड़ता है।
रद्द रहने वाली ट्रेनें (दिसंबर से फरवरी):
15059 लालकुआं – आनंद विहार टर्मिनल: 15 दिसंबर से 14 फरवरी तक निरस्त रहेगी।
15058 आनंद विहार टर्मिनल – लालकुआं: 16 दिसंबर से 10 फरवरी तक निरस्त रहेगी।
15621 कामाख्या – आनंद विहार टर्मिनल: 3 दिसंबर से 25 फरवरी तक बंद रहेगी।
15622 आनंद विहार टर्मिनल – कामाख्या: 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक निरस्त रहेगी।
इन ट्रेनों के फेरों में की गई कटौती:
निरस्त ट्रेनों के अलावा अवध असम एक्सप्रेस (15909/15910) और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (15127/15128) के फेरों में भी कटौती की गई है। दिसंबर, जनवरी और फरवरी के निर्धारित दिनों में ये ट्रेनें अपने नियमित रूट पर संचालित नहीं होंगी।
यदि आप भी दिसंबर से फरवरी के बीच सफर करने का प्लान बना रहे हैं, तो रेलवे की इस सूची को ध्यान में रखकर ही अपनी यात्रा तय करें ताकि स्टेशन पहुंचकर परेशानी का सामना न करना पड़े।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























