
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने कॉलेज के पास स्टंटबाजी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से पुलिस ने बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है जिसने वासु पुत्र श्याम सिंह व नवीन पुत्र प्रीत कुमार निवासीगण गांव नवादा खुर्द थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल प्लैटिनम बाइक भी बरामद की है जिस पर 22,000 रुपए का चालान किया गया है। पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया है।






















