
इस हफ्ते बारिश की संभावना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में इस हफ्ते मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है। इस हफ्ते बारिश के आसार है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
जनपद हापुड़ में पिछले दिनों से बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। रुक-रुककर हो रही बारिश से तापमान में कमी आई है। रिमझिम फुहार से मौसम सुहाना हुआ है। शिवरात्रि के पर्व पर मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहेंगे। रुक-रुक कर हुई फुहार ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले इस हफ्ते में बारिश होगी जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069



















