
ट्रक व ई-रिक्शा की भिड़ंत में चार महिलाएं घायल
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नए हाईवे पर बागड़पुर फ्लाईओवर के नीचे ई रिक्शा और ट्रक की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। ई रिक्शा में सवार चार महिलाएं घायल हो गई जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
आपको बता दें कि बागड़पुर फ्लाईओवर पर मंगलवार को हुई ट्रैक्टर ट्राली व रोडवेज बस की भिड़ंत के बाद पुलिस ने रूट डायवर्ट किया। ऐसे में वाहनों का आवागमन फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड से हो रहा था। एक ई-रिक्शा में महिलाएं बैठकर जा रही थी। तभी ट्रक की ई रिक्शा से भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान ई रिक्शा में सवार चार महिलाएं घायल हो गई जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस की जांच जारी है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651

























