
किस करवट बैठेगा अग्रवाल महासभा चुनाव का ऊंट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्रवाल महासभा चुनाव के प्रस्तावित चुनाव के लिए अभी तक चुनाव प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है जबकि फर्म रजिस्ट्रार ने हापुड़ के जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रताप को चुनाव अधिकारी घोषित किया है। अग्रवाल महासभा चुनाव को फतह करने के लिए दो ग्रुप चुनाव मैदान में आ कूदे हैं। एक ग्रुप ने अपना नामकरण अगर बंधु सेवा ग्रुप किया है तो दूसरे ग्रुप में महाराजा अग्रसेन ग्रुप रखा है। अगर बंधु सेवा ग्रुप का नेतृत्व अग्रवाल महासभा के वर्तमान अध्यक्ष ललित कुमार अग्रवाल कर रहे हैं तो दूसरे ग्रुप की कमान अध्यक्ष पद के दावेदार अतुल चौकड़ायत संभाले हैं।
अगर बंधु सेवक ग्रुप ने अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। हापुड़ के जवाहर गंज, राधापुरी, आर्य नगर आदि इलाकों में अगर बंधु सेवा ग्रुप के प्रत्याशी घर-घर गए और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। अध्यक्ष पद के एक बार फिर दावेदार ललित कुमार अग्रवाल ने विश्वास किया कि एक बार फिर पूरा ग्रुप विजयी होगा।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

























