
👁 54 views Views
तेज बहाव में बही महिला को गोताखोरों ने बचाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में एक महिला गंगा के तेज बहाव में बहन लगी जिसके बाद आसपास खड़े लोगों ने गोताखोरों व नाविकों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद गोताखोरों व नाविकों ने अपनी जान को दाव पर लगाकर गंगा में छलांग लगा दी और महिला को बचा लिया।
मामला मंगलवार का है जब एक महिला गंगा में तेज बहाव में बहने लगी। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत गोताखोरों व नाविकों को अवगत कराया। बहाव इतना तेज था कि गोताखोरों को भी कड़ी मशक़्कत करनी पड़ी जिन्होंने कड़ी मेहनत के बाद महिला को आखिर बचा लिया और उसका सुरक्षित रिस्क्यू किया।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























