
👁 20 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली से बेचने के लिए गांजा की खेप लेकर आए नशे के दो सौदागर धौलाना पुलिस के हत्थे चढ़ गए।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस ने दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से अवैध गांजा बरामद किया है।नशे के सौदागर दिल्ली के थाना वेलकम की जनता मजदूर कालोनी के सैफ अली व शोएब है। पुलिस ने दोनो को जेल भेज दिया है।
























