
विश्व कर्मा श्रमसम्मान योजना मे रोजगार हेतु करे आवेदन
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):विश्वकर्मा श्रमसम्मान योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, हापुड़ कार्यालय में ऑन-लाईन प्राप्त विभिन्न ट्रेडों में भरे आवेदनों जैसे- दर्जी, हलवाई, राजमिस्त्री, बढ़ई, नाई, कुम्हार लुहार के लाभार्थियों का चयन, दिनांक 07.09.2026 से 11.09.2026 तक प्रातः 11.00 बजे से 4.00 बजे के मध्य कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, हापुड़ में चयन समिति द्वारा किया जायेगा।
सभी आवेदकों से अनुरोध है कि दिनांक 07.09.2026 से 11.09.2026 तक प्रातः 11.00 बजे से 4.00 बजे के मध्य उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, हापुड़ में अपने आवेदन पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करें। सभी आवेदकों को अपने अभिलेख लाना अनिवार्य है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586

















