
गन्ना भुगतान की मांग को लेकर गढ़मुक्तेश्वर में किसानो का प्रदर्शन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले किसानो ने धरना-प्रदर्शन गढ़ तहसील में किया।यह प्रदर्शन जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर व तहसील अध्यक्ष जितेंद्र नागर के नेतृत्व में हुआ, जिसकी अध्यक्षता सुधीर त्यागी व जयकरण सिंह ने की तथा संचालन जितेंद्र नागर ने किया जहां सैकड़ो की संख्या में किसान उपस्थित रहे, किसानों की बढ़ती भीड़ के आक्रोश को देखकर तुरंत धरने में एसडीएम, तहसीलदार, सीओ तीनों अधिकारी तुरंत मोके पर पहुंचे जिलाध्यक्ष ने कहा कि गन्ना भुगतान कराया जाए लेखपालों के सहायक हटाए जाएं, आवारा पशुओं से फसलों के नुकसान की भरपाई फसल बीमा के तहत कराई जाए, सरकारी केंद्रों पर उरिया व डाई पहुंचाई जाए, सरकारी सोसाइटियों का ब्याज 3% कराया जाए, इन्हीं मांगों को देखते हुए अधिकारियों ने लेखपालों के सहायकों को हटाने के तुरंत आदेश किया, वह समिति के 3% ब्याज को भी शाम तक आदेश करने के लिए कहा, और अन्य मांगों को लेकर जल्द से जल्द कार्रवाई करने के लिए आश्वासन दिया। धरने में उपस्थित मोनू त्यागी, राधेलाल त्यागी, जोगिंदर मावी, पवन फौजी, राजवीर भाटी, कटार सिंह, रविंद्र मावी, अरविंद चौहान, कूपन सिंह, महाराज सिंह, मनोज कुमार, रबजीत सिंह, प्रदीप त्यागी, कमल सिंह, यशवीर नागर, विनीत, राहुल, विकास त्यागी, संदीप मावी, अवनीश मावी, सुनील शर्मा, मा० लिले सिंह, रामकुमार आर्य, पवन वर्मा, अरुण भाटी, रविंद्र भाटी, परमाल सिंह, भरत सिंह, अमन प्रधान, विजेंद्र अधाना, डॉ० जितेंद्र, मनोज तोमर, प्रमोद भाटी, प्रदीप त्यागी, कुलदीप चौधरी, ओमकार बडौदा, शिवेंद्र सिंधु, महेंद्र भगत जी, अशोक भाटी, सतीश तोमर, सचिन तोमर, ओमकार तोमर, आकाश तोमर, संजय त्यागी चैयरमेन, अनिल हूण, संजय हूण, ओपी भाटी, हनी सिंधू आदि।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559

























