
अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे पर पलटा डंपर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में मीरा रेती चौक से गांव अल्ल्हाबख्शपुर मार्ग पर सोमवार की दोपहर बदरपुर से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान बिजली का खंभा टूट गया जिससे इलाके की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। ग्रामीण एकत्र हुए और पुलिस को मामले से अवगर कराया।
एक ट्रक बदरपुर लेकर मीरारेती चौक से गांव अल्ल्हाबख्शपुर मार्ग पर पहुंचा जो किसी कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान वह विद्युत खंभे से टकरा गया। गनीमत रही जिस दौरान हादसा हुआ उस समय विद्युत आपूर्ति बंद थी वरना हादसा बड़ा हो सकता था। मामले में ग्रामीण पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने चालक का हाल जाना।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600

























