
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिलाधिकारी हापुड़ के आदेश दिनांक 16.04.2026 के क्रम में सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि राजस्व विभाग के निष्प्रयोज्य वाहन यू0पी023जी0270 इनोवा, एवं यू0पी023जी0181 टाटा सूमो, “जैसी स्थिति में है व जहाँ पर है” की नीलामी दिनांक 06.05.2026 को अपराह्न 03:00 बजे कलक्ट्रेट कार्यालय में स्थित सभाकक्ष में की जायेगी।
नीलामी की शर्ते निम्न प्रकार होगी-
1-नीलामी में भाग लेने से पूर्व बोली दाता को अंकन 10,000/रू०- अर्नेस्ट मनी के रूप में जमा करना अनिवार्य होगा।
2-सबसे अधिक बोली दाता के पक्ष में नीलामी प्रोवीजनल रूप से छोडी जायेगी, बोलीदाता को नीलामी का पूर्ण धनराशि बोली पर ही जमा करना अनिवार्य होगा। यदि किसी बोलीदाता द्वारा बोली बोलने के उपरान्त अपेक्षित घराशि जमा नहीं की जाती है तो उसके द्वारा जमा की गयी अर्नेस्ट मनी बहक सरकार जप्त कर ली जायेगी, तथा नीलामी में दूसरे नम्बर पर बोलीदाता के पक्ष में नीलामी प्रोवीजनल रूप से छोड दी जायेगी या नीलामी हेतु अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
3-नीलाम अधिकारी/अपर जिलाधिकारी एवं जिलाधिकारी को बिना कोई कारण बताये बोली को निरस्त करने का अधिकार होगा तथा बोलीदाता को उसके द्वारा जमा धनराशि बिना ब्याज के वापस की जायेगी।
4-वाहनो की नीलामी के संबंध में विवाद का क्षेत्र जनपद हापुड़ होगा।
5-नीलामी के सम्बन्ध में अन्य कोई जानकारी करनी हो तो किसी भी कार्य दिवस में नजारत अनुभाग कलक्ट्रेट, हापुड़ आकर की जा सकती है। गाडी जहाँ पर जेसी स्थिति में स्वय देख लें।






















