
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भडंगपुर रोड-बीबी नगर मार्ग पर एक ई रिक्शा और मोटरसाइकिल की बीती रात भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। ई-रिक्शा में सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक सवार भी घायल हो गया जिसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार मामला रविवार की रात का है जब बाबूगढ़ छावनी निवासी आदर्श देवी ई-रिक्शा में सवार होकर सत्संग के लिए जा रही थी। जैसे ही वह बीबी नगर मार्ग पर पहुंची तो ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान आदर्श देवी की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने जांच शुरू की और मृतका के परिजनों को मामले से अवगत कराया। परिवार में कोहराम मचा है।






















