
हापुड़, सूवि (ehapurnews.com): जिला अधिकारी, हापुड़ की अध्यक्षता में सोमवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिला मलेरिया अधिकारी, हापुड़ द्वारा गतिविधियों के विषय में जानकारी दी गयी जिसमें अधिकाशं गतिविधियों में जनपद की उपलब्धि शत-प्रतिशत पायी गयी। दो गतिविधियों- शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हीट वेव (लू) से बचाव हेतु अतिरिक्त पेयजल (प्यायु) की व्यवस्था व ग्रामीण क्षेत्रों में आगंनवाडी कार्यकत्रियों द्वारा घर-घर भ्रमण करके संचारी बीमारियों से रोकथाम व बचाव की जानकारी देना जैसे गतिविधियों में जनपद की उपलब्धि राज्य औसत से कम पाया गया। जिला अधिकारी महोदया, ने सम्बन्धित अधिकारियों को सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही पशु-पक्षियों हेतु भी पेयजल की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया।






















