
👁 29 views Views
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में आबकारी विभाग ने सोमवार को ठेकों पर चेकिंग अभियान चलाया जहाँ बिक रही शराब की जांच की। आबकारी इंस्पेक्टर हिमांशु कर्दम ने अपनी टीम के साथ हापुड़ के विभिन्न क्षेत्र में स्थित ठेकों की जांच पड़ताल कर बारकोड, स्टॉक रजिस्टर आदि को जांचा और संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
आबकारी विभाग की टीम सोमवार को क्षेत्र में उतरी जहां उसने शराब के ठेकों की जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने बारकोड, स्टॉक रजिस्टर के साथ-साथ शराब की सूची व जारी किए गए अन्य नियम व मानकों की जांच की। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अधिकारियों ने कहा कि ओवररेटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।






















