
सिंभावली: संभल जा रहे रिसेप्शनिस्ट की बाइक केंटर में जा भिड़ी, मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के वैठ मोड़ चौकी के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर में तेज रफ्तार बाइक घुस गई। सड़क हादसा अपना भयानक था कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय कपिल के रूप में हुई है जो मूल रूप से जनपद संभल के थाना बनियाठेर अंतर्गत बनियाठेर गांव का रहने वाला था।
आपको बता दें कि कपिल दिल्ली में अक्षरधाम के पास स्थित एक होटल में रिसेप्शनिस्ट के रूप में कार्य करता था। मंगलवार की देर रात करीब 1:00 बजे वह दिल्ली से अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से गांव संभल लौट रहा था। जैसे ही वह सिंभावली क्षेत्र में वैठ मोड़ के पास पहुंचा तो खड़े कंटेनर से उसकी बाइक टकरा गई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी अस्पताल में ले जाते समय मौत हो गई। बता दे कि दो महीने पहले ही कपिल की शादी हुई थी जिसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
हापुड़: “न्यू मेरठ स्वीट्स” आपके लिए लेकर लेकर आए हैं फैमिली AC रेस्टोरेंट: 9897693627, 9760414343



















