
अतुल हत्याकांड: घटना में शामिल दो हिरासत में, फरार आरोपियों की तलाश जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग में अतुल पुत्र योगेंद्र की हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। पिलखुवा थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए भाजपा जिला मंत्री नवीन तोमर निवासी गांव गालंद समेत मनजीत पुत्र जयवीर, बृजमोहन पुत्र सरनाम, श्रीपाल पुत्र जयपाल निवासीगण गांव गालंद पिलखुवा तथा चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और फरार की तलाश की जा रही है। साक्ष्य को एकत्र कार्यवाही की जा रही है।
यह है मामला:
आपको बता दें कि अतुल की मां मधु ने थाने में तहरीर देकर बताया कि एक प्लॉट को लेकर मनजीत, नवीन, बृजमोहन और श्रीपाल कुछ दिनों से धमका रहे थे। मामला सोमवार की रात करीब 11:45 बजे का है जब कार सवार अतुल अपने साथी अशोक के साथ गांव लौट रहा था। जब वह रिलायंस रोड पर पहुंचा तो कार सवारों ने ओवरटेक कर अतुल की गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद चारों नामजद आरोपी गाड़ी से निकले जिनके हाथों में तमंचे और पिस्तौल थी जिनको देखकर अशोक किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकला। कुछ दूरी पर चार अज्ञात बदमाश मोटरसाइकिल पर पहुंचे जिन के हाथ में तमंचे थे जिन्होंने अतुल पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई।
दर्ज FIR के अनुसार नवीन तोमर ने अतुल की साइड का शीशा तोड़कर अतुल की छाती में गोली मारी। सभी ने मिलकर गाड़ी को भी तोड़ा। इसी बीच अनूप तोमर पुत्र रामभूल बाइक से मौके पर पहुंचे तो अतुल पर हमला कर व गाड़ी में तोड़फोड़ कर आरोपी मौके से फरार हो गए। अतुल को घायल अवस्था में पहले रामा अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। अतुल को सर्वोदय अस्पताल गाजियाबाद में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























