
पार्टी में नवविवाहिता पर फब्तियाँ कसने पर चले लात-घूंसे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव में शादी के बाद आयोजित पार्टी में दुल्हन पर फब्तियाँ कसने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लात-घूंसे चलने से दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस में मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक गांव निवासी युवक ने बताया कि रविवार की रात पार्टी का आयोजन किया जा रहा था। शादी के पश्चात आयोजित पार्टी में गांव और आसपास के लोग शामिल हुए। कुछ युवक शराब के नशे में नव विवाहिता पर अभद्र टिप्पणियां कसने लगे जिसका दुल्हन पक्ष ने विरोध किया तो कहासुनी हो गई और देखते-देखते मामला बिगड़ गया। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले। मामले में दो महिलाएं व दो युवक मामूली रूप से घायल हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

























