प्रेम विवाह के बाद पत्नी ने किया प्रताड़ित, मां व भाई के साथ किया पति की हत्या का प्रयास










प्रेम विवाह के बाद पत्नी ने किया प्रताड़ित, मां व भाई के साथ किया पति की हत्या का प्रयास

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति को उसकी पत्नी, सास व साले ने पीट कर हत्या का प्रयास किया। व्यक्ति ने प्रेम विवाह किया था जिसके बाद से ही पत्नी ससुरालियों को प्रताड़ित करने लगी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव कंदौला के विक्रांत सिसोदिया ने बताया कि 6 मार्च 2024 को उसने गाजियाबाद के थाना वेबसाइट क्षेत्र के बम्हेटा की लवी यादव से प्रेम विवाह किया था। कुछ समय बाद ही पत्नी पीड़ित व उसके स्वजन से विवाद करने लगी। इससे परेशान होकर पीड़ित पत्नी के साथ आवास विकास कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लगा। इसके बाद पत्नी के व्यवहार में परिवर्तन नहीं आया। पत्नी ने अपने भाई विकास उर्फ दीपक व माता आशा देवी को घर बुलाकर उसके साथ मारपीट की। आरोपी फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी देकर पीड़ित से रुपए ऐंठते रहे। 19 जनवरी को पत्नी ने अपने स्वजन को घर बुलाया और उसकी चाकू से वार कर उसकी हत्या का प्रयास किया। किसी तरह वह बचकर भाग गया और पुलिस को मामले से अवगत कराया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996








  • Related Posts

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

    Read more

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
    error: Content is protected !!