
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बीती रात मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी चलने लगी। इसी बीच हापुड़ के पक्का बाग चौराहा पर लगी हाई मास्ट लाइट का खंबा एक ओर झुक गया जिसकी वजह से चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला और बैरिकेडिंग कर बिजली के खंबे के पास से गुजरने वाले वाहनों को रोका और यातायात व्यवस्था को संभाल कर बिजली कर्मियों को मामले से अवगत कराया। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई।
मामला गुरुवार की रात का है जब अचानक तेज हवाएं शुरू हो गई। आंधी के कारण हापुड़ के पक्का बाग पर लगा हाई मास्ट लाइट का एक खंभा अचानक एक ओर झुकने लगा। इसे देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने बेरीकेडिंग लगाकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559






















