
पुलिस ने साइबर ठगों के हलक से निकलवाए रूपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बाबूगढ़ की साइबर क्राइम टीम ने यूपीआई के माध्यम से साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के कुल 10,000/- रूपये (शत-प्रतिशत) कराये वापस कराए है।
साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति को लिंक भेजकर खाते दस हजार रुपये निकाल लिए। बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीन कुमार चौधरी ने बताया कि मूल रूप से जोया जनपद अमरोहा हाल निवासी बाबूगढ़ छावनी दिनेश कुमार ने बताया कि उसने फोन पे से 900 रुपये में फोन रिचार्ज किया था, लेकिन फोन रिचार्ज नहीं हुई। उसने हेल्पलाइन नंबर ढूंढ कर उसे पर दो बार कॉल किया, लेकिन फोन नहीं उठा। कुछ देर बाद पीड़ित के पास फोन आया और एक व्यक्ति ने बताया कि वह हेल्पलाइन से बोल रहा है। पीड़ित से बातचीत कर उसे एक लिंक भेजा। जैसे ही पीड़ित ने लिंक क्लिक किया तो उसके खाते से दस हजार रुपये निकल गए। साइबर टीम के उपनिरीक्षक अंकुल कुमार, महिला कांस्टेबल दीक्षा और पाखी ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में दस हजार रुपये वापस करा दिए।\

JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600






















