
9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु बैठक
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.05.2026 (शनिवार) को सफल बनाने हेतु 30.04.2026 को माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, हापुड़ अजय कुमार सिंह प्रथम की अध्यक्षता में जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक का संचालन श्री सौरभ कुमार वर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापु़ड़ द्वारा किया गया। बैठक में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला अधिकारी को समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण को लोक अदालत में प्रशासन से संबंधित वादों को प्री-लिटिगेशन स्तर पर अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण कराने हेतु निर्देशित करने हेतु अनुरोध किया गया, इसी क्रम में बैठक में उपस्थित अपर पुलिस अधीक्षक, श्री विनीत भटनागर को जनपद न्यायालयों द्वारा जारी किये जाने वाले नोटिसों की शत प्रतिशत तामीला कराये जाने हेतु संबंधित थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण को निर्देशित करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में जिलाधिकारी, कविता मीना एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739






















