
हापुड सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड के अतरपुरा चौपला पर स्थित पंडित नेहरू की प्रतिमा स्थल पर अव्यवस्था तथा दुर्दशा देखकर हापुड के कांग्रेस जन गुस्से से भर उठे।नेहरू प्रतिमा स्थल अन्य दलों के होर्डिंग्स से पटा था और गंदगी भरपुर थी।कांग्रेस जन नगर पालिका परिसर मे पहुंचे और ईओ दफ्तर के बाहर धरना देकर नारेबाजी की और ईओ को खरख-खरी सुनाई।कांग्रेस जनों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह बांहो पर काली पट्टी बांधकर मनाने की घोषणा की।कांग्रेस की प्रमुख मांग है नेहरू प्रतिमा स्थल पर सफाई तथा रख रखाव उचित तरीके से किया जाए। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी,शहर अध्यक्ष इरफान अहमद तथा भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता शुक्रवार की शाम नेहरू प्रतिमा पर पहुंचे और प्रतिमा स्थल की दुर्दशा देखकर भडक उठे।उन्होंने प्रतिमा स्थल से अन्य दलो के होर्डिंग्स को हटा दिया और नगर पालिका मे धरना देकर नारेबाजी की।कांग्रेसी नेहरू प्रतिमा स्थल पर सफाई आदि की मांग कर रहे थे।



















