
पीएम किसान उत्सव का किसानो ने लाइव प्रसारण देखा
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):30 अक्टूबर, 2026 को बनासकांठा, गुजरात में आयोजित होने वाले “पीएम किसान उत्सव दिवस” में मा० प्रधानमंत्री जी द्वारा पी०एम० किसान की 24 वीं किश्त जारी करने के परिपेक्ष्य में कृषि विज्ञान केन्द्रों एवं खण्ड विकास कार्यालयों में बडी संख्या में कृषकों को लिंक के माध्यम से मा० प्रधानमंत्री जी के लाईव स्ट्रीमिंग का सीधा प्रसारण दिखाया गया। जिसमें कृषकों के खाते में डी०बी०टी० के माध्यम से पी०एम० किसान सम्मान निधि की 24 वीं किस्त का हस्तान्तरण किया गया। जनपद स्तर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, बाबूगढ़ में श्री योगेन्द्र कुमार उप कृषि निदेशक हापुड़, डा० अरविन्द यावद प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र बाबूगढ एवं अन्य वैज्ञानिकगण द्वारा उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। उपस्थित समस्त मा० जनप्रतिनिधयों द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। उक्त प्रसारण के उपरान्त उपस्थित वैज्ञानिकों द्वारा कृषको को उन्नत खेती की नवीन तकनीकी के संबन्ध में सम्बोधित किया गया।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




























