
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के न्यू आलोक कॉलोनी की रहने वाली तनीषा अग्रवाल पुत्री रवि कुमार अग्रवाल को आईआईटी बीएचयू के दीक्षांत समारोह में नौ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा जिसमें 6 गोल्ड मेडल शामिल हैं। तनीषा अग्रवाल हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित मेरठ स्वीट्स के संचालक रवि अग्रवाल की पुत्री हैं।आईआईटी BHU के केमिकल इंजीनियरिंग की छात्रा है जिन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ा परिश्रम किया है। बताते चलें कि वह पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। इस अवसर पर उनकी माता सोनी अग्रवाल, चाचा अजय कुमार अग्रवाल, चाची मीनू अग्रवाल, भाई अमन अग्रवाल, ध्रुव अग्रवाल, बहन माही अग्रवाल ने बधाई देकर सम्मानित किया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365




























