
दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के वनखंडा-बीबीनगर मार्ग पर खराब मौसम के दौरान दो बाइकों की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा इस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को अवगत कराया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
बुलंदशहर के बीवी नगर के गांव पोटा कबूलपुर निवासी 50 वर्षीय दुलीचंद पुत्र हरिचंद फिलहाल कुचेसर चौपाल के पास रहते हैं जो अपनी HF डीलक्स बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। दूसरी बाइक अपाचे पर धीरज पुत्र राजेश सवार थे जो अपने घर कुचेसर चौपला से वानखंडा जा रहे थे। जैसे ही दोनों बाइकें सतगुरु फार्म हाउस स्याना रोड के सामने पहुंची तो मौसम ने अचानक करवट ली जिसके कारण दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर आमने-सामने एक दूसरे से भिड़ गई। आमने सामने की भिड़ंत के दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां दुलीचंद की मौत हो गई। वहीं अपाचे पर सवार धीरज को अस्पताल में भर्ती कराया जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838






















