
गढ़: डंपिंग ग्राउंड में लगी भीषण आग पर दमकल ने पाया काबू
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव अल्लाहबख्शपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित टोल प्लाजा के पास बने डंपिंग ग्राउंड में गुरुवार की देर शाम अचानक भीषण आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे पूरे हाईवे पर धुएं का घना गब्बार फैल गया। इस दौरान लोगों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। सूचना पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास से शुरू किया। घने धुएं के कारण वाहन चालकों को वाहन चलाने व लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
गुरुवार की रात हाईवे किनारे नगर पालिका के डंपिंग ग्राउंड में किसी कारण आग लग गई जिसने तेज हवा के कारण विकराल रूप धारण कर लिया जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






















