
मुकेश चंद्रा ने संभाला HPDA के उपाध्यक्ष पद का चार्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष मुकेश चंद्र ने पदभार संभाल लिया है जिन्होंने चार्ज लेते ही अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को तेजी से लागू करना उनकी मुख्य जिम्मेदारी है। इसके साथ ही दफ्तर में आने वाले लोगों की समस्याओं का समय पर निस्तारण करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की।
मुकेश चंद्र वर्ष 2004 बैच के पीसीएस अधिकारी बने थे और 2018 में आईएएसबने। उनकी पहली नियुक्ति फिरोजाबाद में हुई थी। इसके बाद उन्होंने मुरादाबाद, बरेली समेत कई जिलों में एसडीएम के रूप में सेवाएं दी। हापुड़ से पहले वह बहराइच में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे। उपाध्यक्ष ने कहा कि वह प्रतिदिन सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक कार्यालय में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






















