
बुद्ध पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु गंगा में नहाए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैशाख माह की बुद्ध पूर्णिमा के दिन लाखों श्रद्धालुओं ने बृजघाट गंगा तट पर स्नान कर भारतीय व सनातन संस्कृति के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया और मां गंगा से खुशहाली की कामना की।
जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थ स्थल गढ़मुक्तेश्वर की चिरकाल से आस्था की मान्यता चली आ रही है और इसी मान्यता के चलते हुए ही लाखों श्रद्धालु शुक्रवार को ब्रजघाट पहुंचे और गंगा में स्नान किया। यह श्रद्धालु पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र से निजी वाहनों ट्रेन, बस आदि से पहुंचे थे।
गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा में दूध की धार लगाई और हलवा पूरी, पेड़ा आदि से मां गंगा का पूजन किया साथ ही मां गंगा से परिवार में सुख शांति व समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने गरीबों व असहाय लोगों को भोजन कराया और वस्त्र आदि दान किए।
लेने-देने के जोड़े “द रेमंड शॉप” से मात्र 649/- में शुरू: 9149331926





















